{"_id":"5f607c8c8ebc3e164859c8d3","slug":"police-encounter-with-accused-of-molestation-with-a-girl-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, अस्पताल में भर्ती कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, अस्पताल में भर्ती कराया गया
Tue, 15 Sep 2020 05:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में युवती संग सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की एक आरोपी से देर रात मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में हरगांव बॉर्डर पर सधुवापुर पुल के पास आरोपी की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक आरोपी नजर आया।
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में लगी है। उसे देर रात हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुए आरोपी का नाम आसिफ है जो अभी तक अज्ञात में हुई एफआईआर में शामिल था।