फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police encounter with a goon in Barabanki.

Barabanki: आधी रात को हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, 20 हजार रुपये का था इनाम

Sun, 07 Jan 2024 01:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

बाराबंकी में आधी रात को पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन
police encounter with a goon in Barabanki.
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे शातिर बदमाश की आधी रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार,  शनिवार की रात करीब 12:00 बजे शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी की टीम गदिया रोड पर चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान इमला बाबा मजार के पास बदमाश बाइक से आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस ने संदिग्ध समझकर उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: 100 दिन का प्लान के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, प्रभारी बोले यूपी में ऐतिहासिक होगी राहुल की यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, बताया -भूतल का काम हुआ पूरा


पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान हरदोई जिले के कोतवाली देहात के ओमपुरी गांव निवासी सुशील कंजड़ के रूप में हुई। रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बदमाश से एसपी ने भी पूछताछ की।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुशील शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 20000 रुपए का इनाम घोषित था। इस पर गैंगेस्टर, लूट, डकैती सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सुशील हरदोई का हिस्ट्रीशीटर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed