फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter of Shaan Mohammed in Sultanpur.

सुल्तानपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Jan 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Police encounter of Shaan Mohammed in Sultanpur.
घायल बदमाश को देखते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर जिले की नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान अशफाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी अपराधी शान मोहम्मद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अपराधी के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर के बाघराजपुर के पास की है।

पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने बताया कि शान मोहम्मद नगर के अशफाक हत्याकांड का मुख्य आरोपी था जिसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शान मोहम्मद के खिलाफ प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाने में भी हत्या का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मंगलवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि शान मोहम्मद नगर के बघराजपुर में है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो शान मोहम्मद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शान मोहम्मद के पैर में गोली लगी जिसके बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed