{"_id":"677acaba9e83be52170048f7","slug":"police-deployed-in-the-village-after-the-death-of-a-loving-couple-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108693-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमी जोड़े की मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमी जोड़े की मौत के बाद गांव में पुलिस तैनात
Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कुएं में उतराते मिले प्रेमी जोड़े के शव के बाद शनिवार को मोहरनिया गांव में तनावपूर्ण शांति रही। मृतकों का संबंध अलग-अलग समुदाय से होने के कारण दोनों परिवार के घरों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
सोनवा के ग्राम मोहरनिया निवासी प्रेम 26 दिसंबर को घर से लापता हो गया था। तलाशी के दौरान उसी शाम गांव निवासी एक किशोरी की चप्पल व प्रेम का मोबाइल कुएं से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को बिना सिम मोबाइल सौंप दिया, लेकिन इस दौरान किसी ने भी समीप स्थित कुएं में झांकना तक मुनासिब नहीं समझा। किशोरी के घरवालों ने घटना के तीसरे दिन 28 दिसंबर को लापता युवक के साथ उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही। इस दौरान शनिवार को प्रेमी जोड़े का शव बाग में खेलने गए बच्चों को कुएं में उतराता दिखा। दोनों मृतकों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त होने लगा। सतर्कता बरतने के लिए प्रशासन ने गांव स्थित दोनों परिवारों के घरों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया है। क्षेत्रीय ग्रामीण युगल जोड़े की हत्या की घटना को साजिश बता रहे हैं।