{"_id":"5e871a3c8ebc3e77442bd15e","slug":"police-collects-more-than-three-and-half-lakh-for-challan-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Lockdown: पुलिस ने 10 दिनों में जुर्माने से साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Lockdown: पुलिस ने 10 दिनों में जुर्माने से साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक वसूले
Fri, 03 Apr 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान एक ओर जहां सरकार की आय के सभी स्रोतों पर ब्रेक लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमा राजस्व जुटा रहा है। लॉकडाउन के दौरान जो गाड़ियां बेवजह रोड पर निकल रहीं हैं उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन की अवधि से अब तक प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में राजस्व सरकार के खजाने में जमा हो चुका है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अब तक पूरे प्रदेश में आठ लाख 80 हजार से अधिक गाड़ियां चेक की गईं, जिसमें से एक लाख 80 हजार से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया है और 13 हजार गाड़ियों को सीज किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 3 करोड़ 67 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। जानकारों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान वसूली गई राशि और किए गए चालान की संख्या आम दिनों में वसूली जाने वाली राशि से ज्यादा कम नहीं है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 7177 एफआईआर धारा 144 के उल्लंघन की भी दर्ज की गई है। वहीं 22705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।