लखनऊ। ऑटो और ई रिक्शों में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार रात पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 2,201 ई रिक्शों की जांच की, जिसके बाद 117 सीज की गईं और 434 वाहनों का चालान किया गया।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस अड्डा, हजरतगंज, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमता, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, दुबग्गा, चौक और अमीनाबाद समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी जोन में 190 चालान, 44 वाहन सीज, मध्य जोन में 100 चालान, 26 वाहन सीज, दक्षिणी जोन में 78 चालान, 28 सीज, पूर्वी जोन में 44 चालान, 5 सीज और उत्तरी जोन में 22 चालान व 14 ऑटो और ई रिक्शे सीज किए गए।

ऑटो, टेंपो की जांच करती पुलिस।

ऑटो, टेंपो की जांच करती पुलिस।

ऑटो, टेंपो की जांच करती पुलिस।

ऑटो, टेंपो की जांच करती पुलिस।

ऑटो, टेंपो की जांच करती पुलिस।