फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police caught nine dumper

Lucknow News: अवैध खनन में लगे नौ डंपर सीज

Mon, 02 Dec 2024 06:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Police caught nine dumper
गोसाईंगंज। रसूलपुर आशिक अली व गुमटी नंबर पांच के पास रविवार रात में अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रहे नौ डंपर को पुलिस ने सीज कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लाइन पर पीछा करके वाहनों को रोका। पुलिस को कुछ दिन से लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग बिना अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर रात में अवैध खनन कर मिट्टी बेचते हैं। डंपरों के आवागमन से सड़क खस्ताहाल हो गई है। मामले की शिकायत खनन अधिकारी व पुलिस से की। पुलिस ने चार डंपर रसूलपुर आशिक अली व अन्य गुमटी नंबर पांच के पास से पकड़े। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिट्टी लदे डंपरों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed