{"_id":"5ca1bf69bdec22142c5cb9f8","slug":"police-caught-90-box-illegal-beer-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दस्ते ने 90 पेटी अवैध बियर पकड़ी, लाखों में बताई जा रही है कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशेष दस्ते ने 90 पेटी अवैध बियर पकड़ी, लाखों में बताई जा रही है कीमत
Mon, 01 Apr 2019 01:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने परिवर्तन चौक से पकड़ी अवैध बियर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र के परिवर्तन चौक पर चेकिंग के दौरान टीम ने हाफ डाला में लदी 90 पेटी अवैध बियर पकड़ी। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष दस्ता एसआई जितेंद्र कुुमार वर्मा, नीशू चौधरी, हरनाथ पाल, सुरेंद्र सिंह और सज्जाद खान के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन
इस बीच संदेह के आधा पर टीम ने एक हाफा डाला रुकवाया। उसमें 90 पेटी (2160 बोतल) बियर लदी थी। चालक दस्तावेज दिखा पाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आबकारी टीम को सूचना दी। पुलिस हाफ डाला को सीज कर थाने ले गई। पुलिस ने बियर जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंप के पास पकड़ी 13 पेटी शराब
लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास अवैध रूप से पिकअप में ले जाई जा रही 13 पेटी शराब पकड़ी गई। क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लालप्रताप सिंह के मुताबिक, शराब जब्त कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन