{"_id":"6213eab34a583a15861ff07f","slug":"police-bus-overturns-in-sitapur-more-than-12-soldiers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 12 से अधिक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ड्यूटी में जा रही पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 12 से अधिक जवान घायल
Tue, 22 Feb 2022 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:10 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, बस खीरी में चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रही थी। हरगांव ओवरब्रिज के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें करीब 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
घायल जवानों का अस्पताल में चल रहा उपचार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोमवार देर शाम हरगांव थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में जा रही एक बस पलट गई। जिसमें बीएसएफ के जवान शामिल थे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जवानों को निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बस खीरी में चुनाव की ड्यूटी के लिए जा रही थी। हरगांव ओवरब्रिज के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें करीब 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि अभी तक सिर्फ घायल होने की सूचना मिली है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।