फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police asked to expedite pending cases on priority.

पुलिस की जांच एजेंसियां तेजी से निपटाएं मामले

Wed, 10 Sep 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Sep 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
police asked to expedite pending cases on priority.

पुलिस की विभिन्न जांच एजेंसियों को अभियोजन में तेजी लाकर मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए अदालतों में पैरवी तेज कर विभिन्न मामलों में आरोपियों द्वारा हासिल स्थगनादेश निरस्त कराने पर जोर देने को कहा गया। यह निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन, आरएन सिंह ने एक बैठक में दिए।


मंगलवार को अभियोजन निदेशालय मुख्यालय में सीबीसीआईडी, सतर्कता अधिष्ठान, जीआरपी, सहकारिता, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, डीजीपी कार्यालय, विशेष अनुसंधान दल, आतंकवाद निरोधक दल व फूड एवं ड्रग अथॉरिटी में तैनात अभियोजन संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई ।
विज्ञापन


इन सभी शाखाओं द्वारा की गई कार्रवाई के मामलों में अदालतों में सुनवाई की स्थिति की जानकारी कर उसमें तेजी लाने के लिए कहा गया।

एडीजी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोर्ट में लंबित मामलों में अभियोजन पक्ष के गवाहों का पता व फोन नंबर एकत्र किए

ऐसे मामले जो स्टे (स्थगनादेश) के कारण लंबित है उनमें स्टे वैकेट कराने की कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed