फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested three for using fake currency.

ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर चला देते थे नकली नोटों की गड्डियां, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three for using fake currency.
गिरफ्तार युवक। - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एक सफारी कार, जाली नोटों की गड्डियां, सेल फोन व हजारों रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज पुलिस ने बीती रात मोहनलालगंज गोसाईगंज मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के पास कुछ लोगों को सफारी कार में बैठे देखा। पुलिस की टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो वह बरगलाने लगे जिसके बाद पुलिस ने सफारी कार की तलाशी शुरू की तो उसमें एक फर्जी नंबर प्लेट व नकली नोटों की सौ-सौ रुपये की गड्डियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


पुलिस ने सफारी से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त कटिंग किए हुए कागज भी बरामद किए। गाड़ी में पीछे तिरंगे पर जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ था। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला के मुताबिक, पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अजीत मौर्य, अनिल व मुखाली बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने मोहनलालगंज समेत लखनऊ के अलावा भी कई जिलों में जाली नोटों को चलाने का काम किया है। आरोपियों का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। पकड़े गए लोग नकली नोटों के ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed