फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested led tv thief from lucknow hotel

होटल में ठहरा बदमाश एलईडी लेकर भागा, अपनाई ये ट्रिक

Sat, 01 Jul 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
police arrested led tv thief from lucknow hotel
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ में नाका इलाके के होटल में ठहरा बदमाश चेक आउट के समय एलईडी लेकर भाग निकला। कर्मचारियों ने सफाई के दौरान रूम चेक किया तो जानकारी हुई।
विज्ञापन


शक होने पर कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। चेक किया गया तो शर्ट के नीचे टीवी बरामद हुआ। आरोपी पीठ पर बैग टांगे हुआ था ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस के मुताबिक, चारबाग स्थित मां का आशीर्वाद होटल के कमरा नंबर 114 में आगरा की रेलवे कॉलोनी में आरबी-1-38 सी निवासी अरविंद सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ठहरा था।
विज्ञापन


अरविंद ने मैनेजर को पहचान पत्र की फोटो कॉपी दी। उसने बृहस्पतिवार शाम कमरा छोड़ दिया। कर्मचारियों से रूम चेक किया तो एलसीडी गायब थी। शक होने पर अरविंद का पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

police arrested led tv thief from lucknow hotel
डेमो

चेक किया गया तो शर्ट के नीचे टीवी बरामद हुआ। तलाशी में उसके पास से कानपुर के कल्याणपुर स्थित 188 पटेलनगर निवासी दिलीप सिंह चौहान पुत्र राम सिंह चौहान का आधार कार्ड मिला।

साथ ही जेपी तिवारी नाम से रेलवे का ड्यूटी पास मिला। सभी दस्तावेजों पर बदमाश की ही फोटो लगी है। इसके अलावा उसके पास से दिलीप सैनी नाम का भी रेलवे ड्यूटी पास मिला।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप सिंह चौहान बताया। बताया कि वह अरविंद की फर्जी आईडी पर रुका था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed