होटल में ठहरा बदमाश एलईडी लेकर भागा, अपनाई ये ट्रिक
शक होने पर कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। चेक किया गया तो शर्ट के नीचे टीवी बरामद हुआ। आरोपी पीठ पर बैग टांगे हुआ था ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस के मुताबिक, चारबाग स्थित मां का आशीर्वाद होटल के कमरा नंबर 114 में आगरा की रेलवे कॉलोनी में आरबी-1-38 सी निवासी अरविंद सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ठहरा था।
अरविंद ने मैनेजर को पहचान पत्र की फोटो कॉपी दी। उसने बृहस्पतिवार शाम कमरा छोड़ दिया। कर्मचारियों से रूम चेक किया तो एलसीडी गायब थी। शक होने पर अरविंद का पीछा कर उसे दबोच लिया।
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
चेक किया गया तो शर्ट के नीचे टीवी बरामद हुआ। तलाशी में उसके पास से कानपुर के कल्याणपुर स्थित 188 पटेलनगर निवासी दिलीप सिंह चौहान पुत्र राम सिंह चौहान का आधार कार्ड मिला।
साथ ही जेपी तिवारी नाम से रेलवे का ड्यूटी पास मिला। सभी दस्तावेजों पर बदमाश की ही फोटो लगी है। इसके अलावा उसके पास से दिलीप सैनी नाम का भी रेलवे ड्यूटी पास मिला।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप सिंह चौहान बताया। बताया कि वह अरविंद की फर्जी आईडी पर रुका था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।