{"_id":"5700e6ae4f1c1b1f0cc8118b","slug":"police-arrested-jewellery-businessman-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ दौरे पर हैं राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को काले झंडे दिखाने पहुंचे सराफा कारोबारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार कर लिया। हड़ताल पर चल रहे कारोबारी सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में ऐसा करने पहुंचे थे। पुलिस के लाठीचार्ज से 6-7 कारोबारी चोटिल हुए हैं। गिरफ्तार कारोबारियों को सिविल पुलिस लाइन निगरानी में रखा गया है।
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी एवं महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कारोबारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कि राजनाथ सिंह ने उनके वोट की कीमत लाठी चलवा कर चुका दी।
उन्होंने कहा कि 32 दिन से सराफा कारोबारी हड़ताल पर है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री उनकी सुनने वाले नहीं। राजनाथ सिंह उनके सांसद है जिनको वह दुख दर्द सुना चुके पर कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन
इसी से नाराज होकर 250 से अधिक कारोबारी रविवार को कैसरबाग स्थित हरिओम मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में राजनाथ सिंह को काले झंडे दिखाने के लिए एकत्र हुए। भनक लगते ही राजनाथ सिंह के वहां पहुंचने से पहले पुलिस ने लाठी चलाकर उनको गिरफ्तार करवा दिया।