{"_id":"5f6b102769cd3c6156539aaf","slug":"police-arrested-four-criminals-from-sarojinai-nagar-and-hazratganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली व माफिया के गुर्गों की धरपकड़ जारी, सरोजनी नगर और हजरतगंज से चार और दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली व माफिया के गुर्गों की धरपकड़ जारी, सरोजनी नगर और हजरतगंज से चार और दबोचे गए
Wed, 23 Sep 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बाहुबली और माफियाओं के गुर्गों की धरपकड़ जारी है। बुधवार को सरोजनीनगर व हजरतगंज इलाके से दो-दो और गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
इसके पहले मंगलवार को पुलिस की 48 टीमों ने लखनऊ के वीआईपी और पॉश इलाकों से घनी आबादी वाली बस्तियों में छापे मारकर 11 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा बाहुबली व माफिया गिरोहों के मददगार 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि 11 शरणदाताओं को भी पकड़कर उनसे बांड भरवाया गया है। सभी शरणदाताओं को अगले तीन महीने तक हर शनिवार को अपने नजदीकी थाना में जाकर हाजिरी देनी होगी। देर शाम तक छापे की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
पुुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में बाहुबली मुख्तार अंसारी, खूंखार खान मुबारक, सीरियल किलर सलीम, रुस्तम व सोहराब और शातिर बदमाश अन्नू त्रिपाठी के गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने एक साथ 42 स्थानों पर छापेमारी की। जिससे बाहुबली व माफिया के गुर्गों और बदमाशों को भागने का मौका नहीं मिल सका।