फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested boy sat on minister's chair after uploading pic on FB

शिक्षामंत्री की कुर्सी पर बैठ FB में शेयर की फोटो, वायरल होते ही हिरासत में युवक

Thu, 20 Jul 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
police arrested boy sat on minister's chair after uploading pic on FB
एफ पर डाली गई पोस्ट
बाराबंकी के युवक ने पहले तो प्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री संदीप सिंह की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इसके बाद फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। फोटो के नीचे टिप्पणी लिखी कि शिक्षामंत्री की कुर्सी का आनंद लेते हुए.....। 
विज्ञापन


इसके बाद फोटो तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद मंत्री के पीएस की शिकायत पर हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि देररात तक मंत्री की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अजय तिवारी ईद के दिन शिक्षामंत्री संदीप सिंह के आवास पर मिलने गया था। इस दौरान शिक्षामंत्री के दफ्तर में उनकी कुर्सी खाली दिखी तो वह उस पर बैठ गया। यही नहीं, इसके बाद कई फोटो भी खींच लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अजय ने यह फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। फोटो के नीचे टिप्पणी लिखी की शिक्षामंत्री की कुर्सी का आनंद लेते हुए.....। जब फेसबुक पर अपने कार्यालय की फोटो वायरल होने की सूचना मिली तो मंत्री के होश उड़ गए। उन्होंने इस संबंध में अपने पीएस से थाने में शिकायत करने को कहा। 


पीएस ने हुसैनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक के  बारे में जानकारी हासिल कर उसे दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक हिरासत में मंत्री के पीएस की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed