{"_id":"5fa5ad828ebc3eefa7773b00","slug":"police-arrested-blackmailer-by-honeytrap-lucknow-news-lko5489899113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप कर साइबर टीम ने ब्लैकमेलर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप कर साइबर टीम ने ब्लैकमेलर को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी ट्रैप कर साइबर टीम ने जालसाज युवक को दबोचा
तालकटोरा की रहने वाली युवती को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी वसूलने वाले युवक आदित्य को साइबर क्राइम सेल ने दबोच लिया।
आरोपी को दबोचने के लिए साइबर क्राइम सेल ने हनी ट्रैप का सहारा लिया। महिला सिपाही की फेसबुक बनाई गई। युवक से दोस्ती कर मिलने के लिए लखनऊ बुलाया गया।
इसके बाद उसे पकड़कर तालकटोरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जेवरात बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, युवती की फेसबुक पर हरदोई निवासी आदित्य उर्फ रोहित से दोस्ती हुई थी। शातिर युवक ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जेवरात व नकदी वसूल लिये।
यही नहीं, युवती ने मां के जेवरात भी चोरी कर आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी जब युवक की वसूली बंद नहीं हुई तो परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद ही परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। युवती का भाई उसे साइबर क्राइम सेल ले गया, जहां जांच शुरू हुई। वहीं, तालकटोरा थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
फर्जी फेसबुक में दोस्ती कर फंसा
साइबर क्राइम सेल के प्रभारी मथुरा राय के मुताबिक, पीड़िता से जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसमें एक महिला सिपाही की फेसबुक आईडी बनाई गई और आरोपी आदित्य से दोस्ती की। कुछ ही दिनों में रोहित पुलिस के चंगुल में फंस गया। वह शुक्रवार को मिलने आया तो टीम ने उसे पकड़कर तालकटोरा थाने पहुंचा दिया। तालकटोरा के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर कुछ जेवरात बरामद कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।