फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police ambush dacoits in bahraich, 4 captures with help of local people

बहराइच : पुलिस व बदमाशों के बची हुई फिल्मों जैसी मुठभेड़, ग्रामीणों ने मदद, चार पकड़े

Thu, 04 Jul 2019 10:01 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 04 Jul 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
police ambush dacoits in bahraich, 4 captures with help of local people
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
बहराइच के महरौली गांव में बुधवार देर रात फिल्मों जैसी मुठभेड़ देखने को मिली। बताया गया कि असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाश गांव में घुसे। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ग्रामीणों ने भी बदमाशों पर पथराव किया। इस पर बदमाश भागने को मजबूर हो गए। 
विज्ञापन


भागते समय बदमाशों ने झाड़ी में खड़ी अपनी पिकअप को आग के हवाले कर दिया। भाग रहे दो बदमाशों को एक घंटे के संघर्ष के बाद पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर ही भोर में दो और को दबोच लिया गया। वहीं फरार दो बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम महरौली के लोग बुधवार रात 11.30 बजे के आसपास गर्मी अधिक होने के चलते अपने द्वार पर सो रहे थे। वहीं कुछ ग्रामीण घर की छत पर टहल रहे थे। तभी गांव के बाहर कुछ लोगों के हलचल की आहट मिली। टार्चें जल रही थीं। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लगभग आठ की संख्या में ग्रामीण मामले का पता लगाने के लिए गांव के बाहर निकले तो कुछ दूरी पर वाहन खड़ा दिखा। वहीं ग्रामीणों को देखकर टार्च जला रहे लोग खेतों में छिप गए। इस पर ग्रामीणों को बदमाशों के मौजूद होने का अनुमान लग गया। ग्रामीणों ने तत्काल थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज दलबल के साथ 10 मिनट में गांव पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत को घेरकर बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की ओर से लगभग सात चक्र फायरिंग की गई। 
बदमाशों की फायरिंग देखकर ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे घबराये बदमाशों ने झाड़ियों में छिपायी गयी अपनी पिकअप को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद असलहे लहराते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मौके पर दबोच लिया जबकि चार फरार हो गए। 

पकड़े गए दो बदमाशों की पहचान मनोज व कमलेश निवासी धरकारनपुरवा के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के नाम कुबूले। इस पर रात में ही पुलिस ने दबिश देकर लेंगड़ उर्फ राजेश और सुनील कुमार को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पिकअप लेकर लूटपाट करने गए थे बदमाश
क्षेत्र में इस समय चार पहिया वाहन से बदमाश लूटपाट कर रहे हैं। महरौली गांव में भी पिकअप लेकर बदमाश लूटपाट करने गए थे लेकिन ग्रामीणों की सजगता से लूट की वारदात नहीं हो सकी और बदमाश दबोचे गए।

दोपहर में एसओ ने किया सजग, रात में हुई घटना
पयागपुर क्षेत्र में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। इस पर बुधवार को पुलिस ने ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों की बैठक कर उन्हें गांव में पहरेदारी के लिए सजग किया था। बैठक के कुछ घंटे बाद महरौली गांव में ग्रामीणों की सजगता से वारदात को अंजाम देने आए बदमाश पकड़े गए।

मवेशी और जेवरात की करते हैं लूट
चार पहिया वाहन सवार बदमाश क्षेत्र के गांवों में समृद्ध परिवारों की टोह लेकर उन्हें निशाना बनाते हैं। बदमाश एक रात में तीन से चार घरों में वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed