{"_id":"6a29d2978190a279c20332f9","slug":"police-act-as-guardians-of-relationships-facilitate-jaimala-ceremony-at-the-police-station-lucknow-news-c-13-lko1070-1777475-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस बनी रिश्तों की संरक्षक, थाने में कराया जयमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस बनी रिश्तों की संरक्षक, थाने में कराया जयमाल
Thu, 11 Jun 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
वर और कन्या का जयमाल करवातीं महिला थाने की प्रभारी।
बीकेटी। बीकेटी। पुलिस सिर्फ अपराधियों को ही नहीं पकड़ती, बल्कि वह टूटते रिश्ते की डोर को भी जोडती है। कुछ ऐसा ही उदाहरण बुधवार को बख्शी का तालाब के महिला थाने की प्रभारी मेनका सिंह ने दिया। उन्होंने वर-कन्या पक्ष की सुनवाई कर उनका जयमाल कराया।
बाराबंकी निवासी मिथिलेश और इटौंजा के नगर चौगवां निवासी अमित की शादी एक माह पहले तय हुई थी। मनमुटाव के कारण उनका रिश्ता टूटने की कगार पर था। मिथिलेश ने रिश्ता बचाने के लिए बुधवार को महिला थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को बात बताई। थाना प्रभारी ने दूसरे पक्ष को भी बुलाया। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें समझाया। अंततः दोनों शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद मिथिलेश और अमित के घरवालों की मौजूदगी में वर-कन्या ने एक-दूसरे को माला पहनाई। थाना प्रभारी ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इटौंजा नगर चौंगवा प्रधान प्रतिनिधि योगेश शुक्ला ने बताया कि शादी सामाजिक तौर-तरीके से होगी।