{"_id":"37fd319e-f116-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"polaris-launch-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजधानी में भी कीजिए पोलारिस की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राजधानी में भी कीजिए पोलारिस की सवारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफ रोड और ऑल टैरेन व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी पोलारिस के वाहन अब राजधानी में भी उपलब्ध होंगे। पोलारिस ने उत्तर प्रदेश में बीके मोटर्स के साथ पहले डीलरशिप की शुरुआत की है।
विज्ञापन
कंपनी की रेंज में तीन लाख से लेकर 30 लाख तक के वाहन होंगे। कंपनी का अनुमान है कि नक्सल प्रभावित इलाकों, रिमोट एरिया, बीहड़ों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों से इन वाहनों की डिमांड आएगी।
विज्ञापन
होटल ताज में शुक्रवार को उद्घाटन के दौरान पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बड़ा बाजार है।
लखनऊ के अलावा अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, देहरादून, कोच्चि, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद में कंपनी की डीलरशिप हैं।
विज्ञापन
नोएडा समेत 16 शहरों में कंपनी ने एक्सपीरियंस जोन बना रखे हैं। जहां आप पोलारिस राइडिंग का आनंद उठा सकते हैं। दो माह के अंदर कंपनी लखनऊ में भी एक्सपीरियंस जोन खोलेगी।
बीके मोटर्स के प्रबंध निदेशक भवनीश मेदिरत्ता ने कहा कि राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे शहरों को विश्वस्तरीय ऑफ रोडिंग अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।