फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poetry program in lucknow.

लोकभाषा के मंच पर कविताओं की उड़ान

Sat, 27 Sep 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Sep 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
poetry program in lucknow.

ब्रज, बुंदेली, अवधी, भोजपुरी और राजस्थानी, इन लोकभाषाओं ने हिंदी कविता व साहित्य को समृद्घ करने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इन लोकभाषाओं की काव्य रचनाओं का संगम भाषा संस्थान की ओर से पर्यटन विकास निगम प्रेक्षागृह के मंच पर देखने को मिला। वहां कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़ीं।

अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बलराम यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा मंत्री नारद यादव व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने भी काव्य संध्या का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गोपाल दास नीरज, संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष शंकर सुहैल समेत तमाम कविता प्रेमी उपस्थित रहे। मंच की कमान कवयित्री सरिता शर्मा ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
समारोह में दूरदर्शन केंद्र के कर्मियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। हिंदी टिप्पणी एवं आलेख का प्रथम पुरस्कार रोमिला तलरेजा, द्वितीय-भोलेराम, तृतीय-सुशील चंद्रशेखर और रजनीश गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

हिंदी टंकण एंव आलेख का प्रथम पुरस्कार इंदिरा मदान, द्वितीय विजय सिंह, तृतीय आलोक द्विवेदी, प्रोत्साहन पुरस्कार आलोक कुमार गुप्त को दिया गया।

देवेश कुमार को हिंदी टाइपिंग एवं लघुकथा में प्रथम, आशुलेखन का प्रथम पुरस्कार लाजवंती लालवानी, आशुभाषण का प्रथम पुरस्कार आत्मप्रकाश मिश्र को निबंध का प्रथम पुरस्कार संजय सक्सेना और राजेंद्र नाथ को अक्षर पहेली तथा काव्यपाठ का पुरस्कार शिशिर सिंह को दिया गया।

कार्यक्रम में केंद्र के अभियांत्रिकी प्रमुख प्रेम प्रकाश शुक्ल, उप महानिदेशक और वीबी पटेल, निदेशक भी मौजूद रहे।

हिंदी पर हुई कई प्रतियोगिताएं
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ पीठ में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। समारोह की अध्यक्षता न्यायिक परिषद के विभागाध्यक्ष नवनीत कुमार ने की।

इस मौके पर अधिकरण के कर्मचारियों को हिंदी पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया।


इस मौके पर कॉलेज में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता में विजेता घोषित किए गए स्टूडेंट्स को सीएमएस की निदेशिका डॉ. भारती गांधी सम्मानित करेंगी। यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed