{"_id":"6afa1c1eedfe6b85d7059037","slug":"poetess-aarti-receives-the-malkhan-singh-sisodia-award-lucknow-news-c-13-lko1070-2010172-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कवयित्री आरती को मिला मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कवयित्री आरती को मिला मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार
विज्ञापन
कवयित्री आरती को मिला मलखान सिंह सिसोदिया पुरस्कार।
विज्ञापन
लखनऊ। भोपाल की कवयित्री आरती को उनके कविता संग्रह ''मूक बिंबों से बाहर'' के लिए वर्ष 2025 का मलखान सिंह सिसौदिया पुरस्कार दिया गया। रविवार को कैफी आजमी अकादमी में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
केपी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, जनवादी लेखक संघ और डॉ. राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के संयुक्त आयोजन में अतुल सिंह ने मलखान सिंह के साहित्य और जनवादी चेतना पर प्रकाश डाला। नलिन रंजन सिंह ने आरती के संग्रह को स्त्री अनुभवों और सामाजिक संघर्षों का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। आरती ने कविता पाठ भी किया। दूसरे सत्र में कवियों और शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
