{"_id":"646ee6b403f47a6c750867a5","slug":"poet-munavvar-rana-hospitalised-in-lucknow-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munavvar Rana: शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती किए गए, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munavvar Rana: शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती किए गए, हालत नाजुक
Fri, 26 May 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 May 2023 01:21 PM IST
सार
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है। जांच करने पर पता चला कि उसके गॉल ब्लैडर में छेद हो गया है और आसपास पस पड़ गया है।
विज्ञापन
मुनव्वर राना
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रख्यात शायर मुनव्वर राणा को पेट में तेज दर्द की शिकायत के साथ 22 मई को शाम करीब 6 बजे अपोलोमेडिक्स इमरजेंसी में लाया गया था। वह पहले से ही मधुमेह और हाई बीपी से पीड़ित रहे हैं।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि उसके गॉल ब्लैडर में छेद हो गया है और आसपास पस पड़ गया है। संक्रमण रक्त सहित शरीर के सभी भागों में फैल गया था।
मुनव्वर राणा को तुरंत सर्जरी के लिए ले जाया गया। वर्तमान में उन्हें लाइफ सपोर्ट पर आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस समय वह बिलियरी सर्जन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर और आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञों सहित एक बहु-विषयक टीम की देखरेख में है। उनकी वर्तमान स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन