फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM will attend Deepotsav for the first time: Modi will see the progress of temple construction, will visit Ram

Ayodhya Deepotsav : पहली बार दीपोत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, देखेंगे मंदिर निर्माण की प्रगति

Thu, 20 Oct 2022 01:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Oct 2022 01:29 AM IST
सार

मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। दो साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं

विज्ञापन
PM will attend Deepotsav for the first time: Modi will see the progress of temple construction, will visit Ram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार देर रात को की है। इसी के साथ ही अमर उजाला की खबर पर भी मुहर लग गई। अमर उजाला ने 17 अक्टूबर के अंक में ही दीपोत्सव में मोदी के आने की सूचना प्रकाशित की थी।

विज्ञापन


मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल मे अयोध्या आकर राम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 2 साल बाद पीएम मोदी फिर अयोध्या रहे हैं वे रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। साथ ही साथ योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव के मुख्य अतिथि भी पीएम नरेंद्र मोदी होंगे।
विज्ञापन


पीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य देखेंगे। करीब शाम 4:30 बजे वे अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राम कथा पार्क में आयोजित राम राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। यहां से पीएम मोदी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे, सरयू आरती कर आतिशबाजी भी देखेंगे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed