फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will inaugrate poorvanchal express way on 16 November.

सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री 16 नवंबर को करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sat, 06 Nov 2021 05:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Nov 2021 05:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugrate poorvanchal express way on 16 November.
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को 42 हजार करोड़ की लागत से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। शासन ने उनका कार्यक्रम लगभग फाइनल कर दिया है। उनके संभावित लोकार्पण व जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को प्रशासन, पुलिस व यूपीडा के अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी समेत अन्य जगहों का जायजा लिया।

विज्ञापन


अधिकारी निरीक्षण के दौरान सभा समेत सुरक्षा इंतजाम में जुटे हैं। प्रदेश की बहुप्रतीक्षित लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का तोहफा कार्तिक मास की एकादशी 16 नवंबर को मिलेगा। करीब 42 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर आएंगे। कूरेभार के अरवलकीरी करवत ग्राम पंचायत में एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर स्ट्रिप पर उद्घाटन कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन


शासन से उनके उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस विभाग के साथ यूपीडा के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। एक्सप्रेस-वे को लोकार्पण लायक बनाने के लिए पूरा तंत्र जुट गया है। हवाईपट्टी की रंगाई-पुताई के साथ लोकार्पण स्थल बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकार्पण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके जनसभा संबोधित करने के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी कार्यक्रम स्थल के साथ सभा स्थल व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगे हैं। हवाईपट्टी पर उद्घाटन के बाद सभा कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अफसरों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय, एसडीएम जयसिंहपुर समेत अन्य प्रशासनिक, पुलिस व यूपीडा के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में जुटे रहे।

शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव गृह/यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र व यूपीडा के अधिकारियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया।

अपर मुख्य सचिव ने करीब एक बजे रात तक अधिकारियों के साथ बैठक करके पीएम की सुरक्षा, जनसभा व उद्घाटन के संबंध में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed