फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will inaugrate har Ghar nal Yojna in Sonbhadra and Mirzapur.

यूपी के मिर्जापुर व सोनभद्र में हर घर नल योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sat, 21 Nov 2020 03:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Nov 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugrate har Ghar nal Yojna in Sonbhadra and Mirzapur.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @narendramodi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'जल जीवन मिशन, उत्तर प्रदेश' के अंतर्गत विंध्य क्षेत्र के जनपद मिर्जापुर और सोनभद्र की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इन योजनाओं की कुल लागत 5555.38 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत योगी सरकार मिर्जापुर के 1606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल सप्लाई शुरू करेगी। इस योजना से मिर्जापुर के 2187980 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा। सोनभद्र के 1389 गांवों को भी योजना से जोड़ने की शुरुआत होगी। इन गांवों के 1953458 परिवार पेय जल सप्लाई योजना से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

 


सोनभद्र में इस योजना पर सरकार 3212 .18 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मिर्जापुर में बांध पर एकत्र किए गए पानी को शुद्ध करके पीने योग्य बना कर सप्लाई किया जाएगा। इस योजना की लागत 2343.20 करोड रुपये तय की गई है ।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों जिलों की योजनाओं से कुल 4141438 परिवार लाभान्वित होंगे । योजना पर कुल 5555.38 करोड़ की लागत तय की गई है। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

महिलाओं को पारिश्रमिक चेक भी देंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेयजल योजना के शिलान्यास के बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय स्थल में  गोपाष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना के तहत स्कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे।

सीएम रविवार की शाम को विंध्यांचल धाम में माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed