फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will inaugrate 60 IT projects in GBC 4.0.

UP: 91 हजार करोड़ की 60 आईटी परियोजनाएं तैयार, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, खुलेंगे 81,424 रोजगार के अवसर

Wed, 14 Feb 2024 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Feb 2024 03:28 PM IST
सार

19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 आईटी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे करीब 81,424 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will inaugrate 60 IT projects in GBC 4.0.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर भी भूमि पूजन समारोह में बड़ी भूमिका निभाएगा। करीब 91 हजार करोड़ का निवेश इसी सेक्टर में होगा। 19 फरवरी को पीएम मोदी आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स की 60 मेगा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें 91,456 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे 81,424 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

विज्ञापन


आईटी एवं आईटीईएस विभाग के मुताबिक बड़े निवेशों में नोएडा डाटा सेंटर पार्क भी शामिल है। जिसे एनआईडीपी डेवलपर्स 20 एकड़ जमीन पर बना रहा है। 30 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुई ये परियोजना 2100 से ज्यादा रोजगार का सृजन करेगी। टीएआरक्यू सेमीकंडक्टर्स अपनी परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (यीडा) में ला रही है। यह परियोजना 28,440 करोड़ के निवेश के साथ इंटीग्रेटेड कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स का निर्माण और असेंबल करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बोले- रामजी की कृपा से भाजपा इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा नेतृत्व पर हमलावर हुईं पल्लवी पटेल, बोलीं- पीडीए के साथ धोखे में मैं शामिल नहीं


इस परियोजना से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सिफी इन्फिनिट स्पेस लिमिटेड 19,000 करोड़ की दो परियोजनाएं लगा रहा है। इनमें से एक न्यू ऐज हॉरीजेन्टल डाटा सेंटर में 11 हजार करोड़ का निवेश होगा, दूसरी परियोजना में 8,000 करोड़ का निवेश होगा। दोनों परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर में आ रही हैं। मालूम रहे कि पिछले साल फरवरी में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में 5.29 लाख करोड़ 321 निवेश प्रस्ताव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed