फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will address rallies in kasganj and bareili.

UP Election 2022: कासगंज में प्रत्यक्ष व बरेली में वर्चुअल रैली संबोधित करेंगे पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी

Thu, 10 Feb 2022 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Feb 2022 04:37 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कासगंज और पटियाली में रैलियां संबोधित करेंगे। इस संबंध में पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will address rallies in kasganj and bareili.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को प्रदेश के पटियाली, कासगंज में प्रत्यक्ष रैली करेंगे। रैली में कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं की 8 विधानसभाओं के लोग रैली स्थल से उनका संबोधन सुनेंगे। वहीं रैली में बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा और फर्रुखाबाद की 18 विधानसभाओं के 89 स्थानों पर एलईडी प्रसारण के माध्यम से लोग उनका संबोधन सुनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पटियाली में सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


जन चौपाल रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और पीएम रैली प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासगंज की पटियाली विधानसभा के अशोकपुर, निकट सराय कुतकपुर, दरियाबाद रोड, पटियाली, कासगंज में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्यक्ष रूप से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। जिसका वर्चुअल प्रसारण भाजपा के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स से किया जाएगा। इस प्रत्यक्ष रैली में कासगंज जिले की कासगंज, अमांपुर व पटियाली विधानसभा के अन्य मण्डलों एवं एटा जिले की अलीगंज, एटा, और मारहरा विधानसभा तथा फर्रूखाबाद जिले की कायमगंज और बदायूं जिले की शेखुपुर विधानसभाओं में प्रत्यक्ष विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन


रैली में बरेली की बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, और बरेली कैंट विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा हाथरस की हाथरस, सादाबाद और सिकन्द्राराऊ में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं। फिरोजाबाद की टुन्डला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व सिरसागंज विधानसभाओं में जनचौपाल रैली का प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था की गई है और फर्रूखाबाद की अमृतपुर व फर्रूखाबाद विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा एटा जिले की जलेसर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे। यहां पर कुल 89 सांगठनिक मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 1 लाख से ज्यादा लोग सीधे जन चौपाल रैली का प्रसारण देखेंगे। इसके अतिरिक्त इन जिलों के 7147 बूथों पर शक्तिकेन्द्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन को टेलीविजन के माध्यम से भी रैली दिखाने का आग्रह किया गया है। बताया कि इसके अतिरिक्त जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन भी प्रधानमंत्री जी को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed