फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi to visit Uttar Pradesh twice in one month.

यूपी चुनाव 2022: सितंबर से हर महीने यूपी के दो दौरे करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

Sat, 21 Aug 2021 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Aug 2021 01:33 PM IST
सार

सितंबर से हर माह प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश में दो कार्यक्रम होंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन के साथ सभाएं भी होंगी। इसमें पार्टी के दिग्गज भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Uttar Pradesh twice in one month.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिसात बिछाने के लिए भाजपा प्रदेश में तीन अगल-अलग यात्राएं निकालेगी। इनके जरिये पार्टी मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, ट्रिपल तलाक की समाप्ति, भव्य कुंभ आयोजन और अयोध्या में दीपोत्सव जैसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देगी। वहीं कोरोना काल के सेवा कार्यों के साथ पिछड़े व दलित वर्ग के बीच सामाजिक सरोकार की योजनाओं का संदेश लेकर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार की देर रात तक चली बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के बाद यात्राएं शुरू करने पर सहमति बनी। इसके तहत छह क्षेत्रों से अलग-अलग यात्राएं शुरू होंगी। इनके जरिये हर क्षेत्र में होने वाली एक सभा को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सितंबर से हर माह प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश में दो कार्यक्रम होंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन के साथ सभाएं भी होंगी। इसमें पार्टी के दिग्गज भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी व स्वतंत्र देव के हाथ चुनाव की कमान

भाजपा की चुनाव संचालन समिति की कमान मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के हाथ रहेगी। जबकि दोनों उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी पदाधिकारी संचालन समिति के सदस्य रहेंगे। हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed