गोंडा की विनीता ने बताया, कैसे कमाए छह लाख रुपये, प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के हलधरमऊ के कमालपुर के धनगर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे रूबरू हुए तो महिलाओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया। समूह की अध्यक्ष विनीता पाल से उन्होंने पूछा कि बताइए कैसे किया आपने और अब कैसा लग रहा है? विनीता ने अभिभावदन के साथ ही समूह के गतिविधियों की जानकारी दी।
विनीता पाल ने बताया कि उन्होंने महिलाओं का समूह तैयार किया और नर्सरी शुरू की। वर्ष 2019 से अब तक वह छह लाख रुपये कमा चुकी हैं। प्रधानमंत्री की मुस्कुराहट से महिलाओं का उत्साह और बढ़ा। पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको किसने राह दिखाई तो विनीता ने बताया कि वह ब्लाक जाती थीं और वहां के कर्मचारियों ने समूह बनाकर काम करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि सीडीओ ने हौंसला बढ़ाया और फिर नर्सरी शुरू कर दिया। ब्लाक के लोगों ने पौध लेकर आमदनी कराई। अब तक तीन लाख पौधे तैयार कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्रेनिंग के बारे में पूछा और फिर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे ही अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर मुहिम को आगे बढ़ाइए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर संभव उनकी मदद करेगी।
समूह ने पौधे और फूल देने की पेशकश की
प्रधानमंत्री को समूह की अध्यक्ष विनीता पाल ने अपनी नर्सरी से पौधे और फूल भेंट करने की पेशकश की। प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनकी सराहना की और कहा कि ठीक है। इससे पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
पूरे आत्मविश्वास से लबरेज रहीं विनीता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाइव बात कर रहीं समूह की अध्यक्ष विनीता पाल पूरे आत्मविश्वास से लबरेज रहीं। उन्होंने बहुत ही सधे और सहज ढंग से प्रधानमंत्री को अपने संघर्ष की कहानी बताई। प्रधानमंत्री की हर बात का जवाब दिया और उनका अभिवादन किया।