फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi praises CM Yogi Adityanath for his leadership during Corona crisis.

पीएम मोदी ने जमकर की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ, पिता के स्वर्गवास का जिक्र कर किया अभिनंदन

Fri, 26 Jun 2020 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Jun 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi praises CM Yogi Adityanath for his leadership during Corona crisis.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ किया और प्रदेश के श्रमिकों से संवाद कर उनके कामकाज की जानकारी ली साथ ही उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कोरोना काल में जब दुनिया भर के विकसित देश बेहाल हो गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश ने जिस तरह डटकर इस मुश्किल वक्त का सामना किया वह सराहनीय है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कोरोना के आगे अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में मृतकों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक सिर्फ 600 लोगों की ही मौत हुई है। यह मुख्यमंत्री योगी की प्रतिबद्घता को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान योगी जी के पिता का स्वर्गवास भी हो गया लेकिन वह उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्घता दिखाते हुए लगातार जनता की सेवा में लगे रहे। मैं उनके साहस और कोरोना से निपटने की कोशिशों की सराहना करता हूं।
विज्ञापन


अपने भाषण में मोदी ने कई बार मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के सिर्फ तीन वर्षों में यूपी खुले में शौच से मुक्त हो गया है और अब तक प्रदेश के 30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल गए हैं। यह सबकुछ उनके मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। वहीं, प्रधानमंत्री ने कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिए जाने पर कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और जनता से लगातार वर्चुअल संवाद कर रहे हैं और सरकार की उपलिब्धयों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी की तारीफ कर एक तरह से भाजपा पदाधिकारियों का भी प्रोत्साहन किया और उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed