फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi is working for people says UP BJP chief swatantra dev singh.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा अध्यक्ष बोले- पीएम का अपना घर नहीं लेकिन गरीबों को उपलब्ध करा रहें मकान

Sat, 18 Sep 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Sep 2021 07:08 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुल्तानपुर का दौरा किया। उन्होंने दलितों के साथ भोजन व कुर्मी समाज के साथ चाय पर चर्चा की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi is working for people says UP BJP chief swatantra dev singh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलितों के घर भोजन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपना घर नहीं है लेकिन वे गरीबों को मकान उपलब्ध करा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों व किसानों के प्रति समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारतीय जनमानस का गौरव व लोकप्रियता का पर्याय बताते हुए कहा कि पीएम ने अपना पूरा जीवन भारत को समृद्घ व सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन


जिले के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर रात पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जिले में दलितों के साथ भोजन व कुर्मी समाज के साथ चाय पर चर्चा कर चुनावी कार्ड खेला। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजनाओं को गरीबों, दलितों व किसानों के निहित बताया। पीएम के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बदल रही है। पीएम की ओर से अनुच्छेद 370, 35 ए हटाने, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, शौचालय, आवास समेत अन्य योजनाओं को गिनाया, जबकि कांग्रेस, सपा व बसपा के एजेंडे में परिवार, जाति व वंश का कल्याण प्राथमिकताओं में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम ने डॉ. आंबेडकर से संबंधित पांच स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया है। पीएम का मानना है कि जब अंतिम पंक्ति का व्यक्ति बराबर होगा तभी देश खुशहाल होगा। शुक्रवार की रात गनपत सहाय डिग्री कॉलेज में उन्होंने 71 दलितों के साथ भोजन करने के बाद उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले जिले की सीमा पर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गोमती हॉस्पिटल में युवा मोर्चा की ओर से पीएम के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए युवाओं के सेवा व समर्पण भाव की सराहना की। इसके बाद कूरेभार के जियापुर में पटेल समाज के साथ आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं की ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए लाभ मिलने की बात कही। गरीबों का शौचालय, आवास मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास अपना आवास नहीं लेकिन व गरीबों को मकान दिलवा रहे हैं। 19 सितंबर को प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में उन्होंने कहा कि इस मौके पर 372 शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जगह-जगह उनका युवाओं ने अगुवाई करते हुए स्वागत किया।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदनारायण सिंह, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जियापुर ग्राम पंचायत में चौपाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed