{"_id":"61c6fcb95477c220b21a6e04","slug":"pm-narendra-modi-calls-to-a-farmer-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के किसान को फोन: हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं, धान खरीद में आपको कमीशन तो नहीं देना पड़ा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के किसान को फोन: हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं, धान खरीद में आपको कमीशन तो नहीं देना पड़ा...
Sat, 25 Dec 2021 04:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:42 PM IST
सार
शशिभूषण ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद आराम कर रहा था, तभी अचानक फोन की घंटी बजी। हैलो! बोलते ही उधर से आवाज आई कि मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायबरेली के शशिभूषण शुक्ला को किया फोन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हैलो! मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। धान खरीद में कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा। कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग किसान को प्रधानमंत्री ने फोन किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पीएम को बताया कि उसे धान खरीद में कोई कमीशन नहीं देना पड़ा।
विज्ञापन
बछरावां के बानगी मंडी चौराहा निवासी रिटायर्ड शिक्षक शशिभूषण शुक्ला (83) की इचौली ग्राम पंचायत में करीब दस बीघा खेती है। शशिभूषण ने एक सप्ताह पूर्व 70 क्विंटल धान एक लाख 76 हजार रुपये में धान क्रय केंद्र पर बेचा था।
विज्ञापन
शशिभूषण ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद आराम कर रहा था, तभी अचानक फोन की घंटी बजी। हैलो! बोलते ही उधर से आवाज आई कि मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। यह सुनते ही किसान को लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, लेकिन इस दौरान रिटायर्ड शिक्षक ने पीएम मोदी की आवाज पहचान ली।
विज्ञापन
आवाज पहचानते ही किसान के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। किसान के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शशिभूषण ने बताया कि पीए मोदी ने फोन पर पूछा कि आपने जो धान बेचा है, उसमें कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा है। किसी बिचौलिए की मदद तो नहीं लेनी पड़ी।
मोदी के इन सवालों पर किसान शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि कोई कमीशन नहीं देना पड़ा। कुशलक्षेम पूछने के बाद फोन कट गया। क्षेत्र के लोग अब किसान को बधाई दे रहे हैं।