फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm narendra modi also address lucknow school boys

पीएम मोदी की पाठशाला से लखनऊ के बच्चों ने सीखा ये सब

Fri, 04 Sep 2015 02:31 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi also address lucknow school boys

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के बच्चों से मुखातिब हुए। उन्होंने कुछ बच्चों से बात भी की। लखनऊ के दो स्कूलों ने मोदी की इस विशेष स्पीच को बच्चों को सुनवाने का प्रबंध कर रखा था। यहां बच्चों ने उनकी स्पीच से बहुत कुछ सीखा।

विज्ञापन


'अपनी क्लास में सफाई का ध्यान रखेंगे, 'स्कूल में या घर में अगर पंखा या लाइट बिना वजह चालू मिलेंगे तो उन्हें बंद करेंगे, 'अपनी पढ़ाई के साथ महान व्यक्तियों के जीवन के बारे में भी पढ़ेंगे, ये कुछ ऐसे संकल्प थे जो लखनऊ के बच्चों और किशोरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनकर लिया।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस से एक दिन पहले बच्चों से अपनी बात कहते और उनकी बात सुनते हुए प्रधानमंत्री को टीवी पर लाइव देखना सभी के लिए यादगार अनुभव था। राजधानी के केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर और इंदिरानगर सेक्टर 14 के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इस मौके पर सभी विद्यार्थियों का यह कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने न केवल पीएम को गौर से सुना, बल्कि उनकी कही बातों को अमल में लाने का भी संकल्प किया।

पीएम द्वारा बच्चों से बातचीत का अंदाज सभी को लुभा गया और कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछ रहे बच्चों की उपलब्धियों और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान ने भी बाकी बच्चों को प्रेरित किया।

केवी गोमतीनगर में पीएम के कार्यक्रम को दिखाने केलिए बड़ी स्क्रीन लगाकर स्पोट्र्स ग्राउंड में शामियाना लगाकर इंतजाम किया गया था। यहां मोदी की बातों पर बच्चों ने तालियां बजाई तो वहीं केवी आईएमए देहरादून के सार्थक भारद्वाज से पीएम मोदी के वार्तालाप पर जोरदार हूटिंग कर अपनी खुशी जताई। मोदी के मन की बात सुन चुके कुछ बच्चों के मन की बात को अमर उजाला ने जाना तो कुछ इस तरह के विचार सामने आए।

अपनी क्लास, हम ही रखेंगे साफ

pm narendra modi also address lucknow school boys

इस मौके पर बच्चों ने अमर उजाला के साथ मोदी की बातचीत के अनुभव शेयर किए। कक्षा 11 में पढ़ने वाले ओजस ने बताया कि उन्हें बच्चों के साथी पीएम की बातचीत देखकर अच्छा लगा, तो अफान कहते हैं कि मोदी इतने बड़े व्यक्ति हैं लेकिन बच्चों के साथ वे बिलकुल खुलकर बात कर रहे थे।

सृष्टि और सिमरन ने बताया कि सफाई का वे स्कूल में हमेशा ध्यान रखते आए हैं, लेकिन अपनी क्लास को खुद ही साफ रखने की बात उन्हें आज समझ आई है। हर बच्चा अपनी अपनी क्लास की सफाई का ध्यान रखे तो पूरा स्कूल साफ हो जाएगा।

दिपाली और अंशिका पीएम मोदी की बातें सुनकर प्रेरित हुए और उन्होंने बताया कि वे भी पीएम से बात करने वाले बच्चों की तरह ही कुछ ऐसा करना चाहेंगी जिससे भविष्य में उन्हें भी यह मौका मिले।

आशुतोष व अतुलेश ने बताया कि पीएम ने जिस तरह युवा बच्चों को एनकरेज किया वह बहुत महत्वपूर्ण बात है। उनकी सराहना पाने वाले बच्चे उम्र भर यह बात याद रखेंगे। सौम्या बताती हैं कि उन्हें पीएम की हर फील्ड में बच्चों को जाने के लिए प्रेरित करने वाली बात सबसे अच्छी लगी।

शिक्षकों का सम्मान डर से नहीं, दोस्ती से उपजे

pm narendra modi also address lucknow school boys

पीएम द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों को करीब से समझने को कहना नितेश और प्रवीण को सबसे ज्यादा पसंद आया। वे बताते हैं कि अगर शिक्षक बच्चों को समझने लगें तो पढऩा-पढ़ाना आसान हो जाए।

वहीं ललित ओर अभिजीत ने बताया कि किसी स्कूल की किसी भी क्लास के अधिकतर बच्चे शिक्षकों से बात तक करने में घबराते हैं, यह झिझक खत्म होनी चाहिए और इसके लिए शिक्षकों को ही पहल करनी होगी, वे सम्मानित हैं, लेकिन यह सम्मान नहीं, फ्रेंडली स्वभाव की वजह से आना चाहिए।

खुशबू के लिए मोदी की क्लास की सबसे बड़ी सीख थी कि जीवन की हर स्टेज पर व्यक्ति को कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। सीमा और समीक्षा को सफाई अभियान और बिजली बचाने के लिए बताए गए छोटे-छोटे तरीकें पसंद आए।

श्रेया अदिति और आयुषी ने कहा कि वे अपने घर और स्कूल में इन तरीकों को खुद अपनाएंगे ही, दूसरे बच्चों को भी अपनाने के लिए कहेंगे। इन पांचों को पीएम मोदी का बच्चोंं के साथ हंसते खिलखिलाते हुए दोस्ताना अंदाज में बात करना अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed