{"_id":"6aabd1efe2f1abdddd013797","slug":"pm-modis-birthday-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1924043-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्वास विवि ने 76 क्षय रोगियों को गोद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्वास विवि ने 76 क्षय रोगियों को गोद लिया
विज्ञापन
पुनर्वास विवि में क्षय रोगियों को पोषण पोटली बांटते कुलपति।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने 76 क्षय रोगियों को गोद लिया। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने नि:क्षय मित्र पहल के तहत इन मरीजों को पोषण पोटली वितरित की।
आचार्य संजय सिंह ने कहा कि क्षय रोग से लड़ने में उपचार के साथ पोषण भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नि:क्षय मित्र पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताया। विश्वविद्यालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर मरीजों को गोद लिया। पोषण पोटली में मूंगफली, मूंग चना, गुड़, सत्तू, तिल और अन्य पोषक पूरक शामिल थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर कुलसचिव रोहित सिंह समेत कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।