{"_id":"5e01ba398ebc3e87fc6b89b3","slug":"pm-modi-will-stay-for-more-than-two-hours-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 25 दिसंबर को ढाई घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 25 दिसंबर को ढाई घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
Tue, 24 Dec 2019 12:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह में शिरकत करने को पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार 25 दिसंबर को राजधानी आएंगे। इस दौरान वह ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे।
विज्ञापन
पीएम लोकभवन परिसर में आयोजित समारोह में अटल की कांस्य प्रतिमा के लोकार्पण सहित सीजी सिटी में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि का शिलान्यास भी करेंगे।
सोमवार को डीएम व एसएसपी ने पीएम फ्लीट के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त बनाने को कहा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विमान 25 को दोपहर 2.30 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा।
विज्ञापन
यहां से एयरफोर्स का विशेष हेलीकॉप्टर दोपहर तीन बजे तक लामार्ट ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेगा। यहां से पीएम का काफिला लोकभवन परिसर पहुंचेगा।
इसके बाद काफिला लामार्ट मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेगा, जहां से पीएम शाम पांच बजे एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली को उड़ान भरेंगे।