फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi reaches Lucknow: Amit Shah said in DGP conference, better coordination between states and central agencies is necessary

लखनऊ: डीजीपी कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह- पुलिसिंग को नहीं होना चाहिए राजनीति का शिकार, कल पीएम भी लेंगे हिस्सा

Fri, 19 Nov 2021 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Nov 2021 10:33 PM IST
सार

तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम और सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने पर ज़ोर दिया। क्रेंदीय गृह मंत्री ने प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस थानों और बीट स्तर के सुधारों पर ज़ोर दिया।

विज्ञापन
PM Modi reaches Lucknow: Amit Shah said in DGP conference, better coordination between states and central agencies is necessary
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर के पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व पुलिस संगठनों के प्रमुखों के सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि पुलिसिंग और राजनीति अलग-अलग है। पुलिसिंग को राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए। पुलिस को अच्छे काम का इनाम मिलना चाहिए तो गलत काम करने वालों को सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने जेलों को फेल प्रूफ और फुल प्रूफ होना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्यों की एजेंसियों में बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

विज्ञापन


लखनऊ में तीन दिनी 56वीं डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए शाह ने शुक्रवार को कहा कि साइबर क्राइम बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इससे निपटने के लिए राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर काम करना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी पोस्ट जो कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले होते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए। शाह ने कहा कि नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड बना है। केंद्र सरकार ने कई तरह के सेंटर बनाए हैं जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन


370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 13 हजार करोड़ का आया निवेश
शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद सकारात्मक बदलाव आए हैं। आजादी के बाद से 2019 तक जितना निवेश नहीं आया था, उससे अधिक निवेश बीते दो सालों में आया है। उन्होंने कहा कि बीते दो साल में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। सैलानियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार साल में जितने सैलानी नहीं आए, उससे अधिक इस वर्ष आए हैं। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत घटनाओं हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए वहां की पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने काफी अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी आज कांफ्रेंस में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीजीपी सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ आ चुके हैं। वे शनिवार व रविवार को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शनिवार को डीजीपी मुख्यालय में अधिकारियों के साथ भोज में भी हिस्सा लेंगे। रविवार को सम्मेलन के समापन समारोह में सम्मिलित होने के बाद दिल्ली चले जाएंगे।

कट्टरवाद व आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने पर मंथन

देशभर के पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व पुलिस संगठनों के प्रमुखों ने कट्टरता, आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स की चुनौतियों से निपटने पर लखनऊ में मंथन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र व राज्यों की एजेंसियों में बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

लखनऊ में 56वें पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने शुक्रवार को तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम और सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस थानों और बीट स्तर के सुधारों पर जोर दिया। यह सम्मेलन तीन दिन रविवार तक चलेगा। पहले दिन आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें जेल सुधार कट्टरवाद से मिल रही चुनौतियों तथा पुलिस प्रशिक्षण जैसे विषय शामिल थे।

महामारी के दौरान सुरक्षा बलों को सराहा
शाह ने कोविड महामारी के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई भूमिका और उनके त्याग की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड तरीके से डीजीपी सम्मेलन के आयोजन से निचले स्तर के अधिकारियों तक सूचनाओं का बेहतर प्रसार हो सकेगा। उन्होंने राज्यों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे सम्मेलन में दिए गए सुझावों पर समय बद्घ तरीके से अमल करें।

नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड का प्रजेंटेशन
इस मौके पर नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड की ओर से भी एक प्रस्तुतिकरण दिया। इस प्रस्तुतिकरण का मकसद आने वाले दिनों की चुनौतियों को उजागर करना और उनसे निपटने के लिए भावी दिशा निर्देश तय करना था।

आईबी के अफसरों को दिए मेडल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन करीग तीन बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किए। इसके अलावा देश के 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को भी ट्रॉफी वितरित की। इसमें दिल्ली का सदर बाजार, ओडिशा का गंगापुर और हरियाणा के भटटू कलां को सम्मानित किया गया। इसके बाद अधिकारियों के साथ डीजीपी कार्यालय, 9वें तल पर हाईब्रिड मोड में सम्मेलन के अन्य कार्यक्रम शुरू हुए। इसके तहत सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के  पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के प्रमुख लखनऊ पुलिस मुख्यालय से इस सम्मेलन में शामिल हुए। इसके अलावा लगभग 350 अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न राज्यों में स्थित आईबी कार्यालयों से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए इस सम्मेलन में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed