फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi Birthday: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak started the Amrit festival by donating blood

PM Modi Birthday : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान कर अमृत महोत्सव का किया शुभारंभ

Sat, 17 Sep 2022 05:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Sep 2022 05:37 PM IST
सार

रक्तदान के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं ईमानदारी से लागू हो रही हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Birthday: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak started the Amrit festival by donating blood
रक्तदान करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को लखनऊ में रक्तदान अमृत महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल पहुंच रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। खुद रक्तदान किया। साथ ही प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की।

विज्ञापन


लखनऊ में 46 स्थानों पर रक्तदान अमृत महोत्सव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुबह रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान कर लोगों से इस नेक काम में सहभागी बनने की अपील की। रक्तदान के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं ईमानदारी से लागू हो रही हैं। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को आगे बढ़ाया, बल्कि जनता के सुरक्षा कवच बने। कोरोना वायरस से अपनी सूझबूझ व रणनीति से मुकाबला किया। अर्थव्यवस्था को भी बरकरार रखा। जबकि दूसरे देशों में में संक्रमण का भयानक रूप देखने को मिला। अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री को चाहती है। हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें। देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में भागीदार बने
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस मौके पर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ आनंद ओझा, सीएमएस डॉक्टर आरपी सिंह ने रक्तदान के बाद डिप्टी सीएम को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed