फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi becomes follower of Akhilesh yadav and arvind kejriwal.

ट्विटर पर अखिलेश, राहुल व केजरी के फॉलोवर बने पीएम मोदी

Fri, 25 Mar 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Mar 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi becomes follower of Akhilesh yadav and arvind kejriwal.
अखिलेश यादव व नरेंद्र मोदी - फोटो : getty images

फिल्म शोले का गाना यूं ही नहीं जुबां पर चढ़ा रहता है और होली के दिन सिर चढ़कर बोलता है।  ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं, गिले शिकवे भूल कर दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं..’। होली पर ऐसे ही गिले शिकवों पर होली का रंग चढ़ा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल ने राजनीति में अपने धुर विरोधियों को फालो कर मुरीद बनाया है। लोकसभा में और सार्वजनिक मंचों से लगातार पीएम मोदी पर उनकी कार्यशैली को लेकर हमलावर रहने वाले वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, लालू यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, यूपी सीएम अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 100 से ज्यादा शख्सियतों को होली के दिन प्रधानमंत्री की फालोवर लिस्ट में शुमार देखा गया। फालो करने वालों की लिस्ट में कई सांसद भी हैं।
विज्ञापन


पांच राज्यों में इस साल और उत्तराखंड-उप्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेता मनीष सिसोदिया उनके कदम का स्वागत करते हुये, उन्हें होली की बधाइयां भी दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राजनीतिज्ञों को पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल ने किया फालो

PM Modi becomes follower of Akhilesh yadav and arvind kejriwal.
सीएम अखिलेश का मोदी को थैंक्स गिविंग ट्वीट

- राहुल गांधी (आफिस आफ आरजी)
- शरद यादव
- पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

- दिग्विजय सिंह
- शशि थरूर
- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार
- पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

- कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी
- आप नेता मनीष सिसोदिया
- कांग्रेसी नेता अजय माकन
- मुख्यमंत्री ओड़िशा नवीन पटनायक
- उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

- पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह
- कांग्रेस नेता अहमद पटेल
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक।

- बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
- डा. उदित राज
- कांग्रेस केवरिष्ठ नेता डा. सीपी जोशी
- पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा
- कर्नाटक मुख्यमंत्री
- शरद पवार

- सीताराम येचुरी
- रणदीप एस. सुरजेवाला
- पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान
- पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

इन सांसदों को भी किया गया फालो

PM Modi becomes follower of Akhilesh yadav and arvind kejriwal.
मनीष सिसोदिया का पीएम मोदी को थैंक्स गिविंग ट्वीट

राजेंद्र अग्रवाल, राघव लखनपाल, आलोक संजर, हंसराज अहीर, राहुल कासवान, परेश रावल, गजेंद्र एस. शेखवत, गोपाल शेट्टी, डा. संजीव बाल्यान, डा. सतयपाल सिंह, संतोष अहलावत, विजय सांपा, डा. कीर्ति सोलंकी, रमेश बिधुरी, नरेन्द्र सवाईकर, गणेश सिंह, विनोद छावड़ा, दिलीप पटेल, डा. जितेन्द्र सिंह, निशीकांत दुबे, प्रह्लाद सिंह पटेल, राम स्वरूप शर्मा, अर्जुन राम मेघावल, लीलाधरभाई वाघेला, अनिल शिरोले, रामकृपाल यादव, संतोष गंगवार, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, मेनका गांधी, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, मनोज तिवारी, पूनमबेन, डा. महेश शर्मा, डा. के. हरिबाबू भी शामिल हैं।

केजरीवाल बोले आज गिले शिकवे दूर करने का दिन...
पीएम मोदी द्वारा खुद को फालो किये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुक्रिया कहते हुये होली की बधाइयां दी। ट्वीट कर जानकारी देते हुये उन्होंने लिखा भी है कि ‘नरेन्द्र मोदी सर थैंक्यू, हैप्पी होली, आज गिले शिकवे भूलने का दिन है।

होप बेटर सेंटर-दिल्ली कोआपरेशन इन फ्यूचर’। आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी थैंक्स गिविंग का ट्वीट कर उन्हें होली की बधाइयां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed