फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pledged to protect environment by planting trees

Lucknow News: पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 04 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pledged to protect environment by planting trees
 सिंहपुर के रतवलिया मंझार गांव में आयोजित  कार्यक्रम में बच्चे को पौधा देते वन विभाग के अ​धिकार
अमेठी सिटी। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रतवलिया मंझार गांव स्थित वन भूमि पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और बच्चों ने मिलकर त्रिवेणी (पीपल, पाकड़, बरगद) के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर के प्रतिनिधि मोहम्मद इलियास, ग्राम प्रधान दांदूपुर रामकिशोर, ग्राम प्रधान रतवलिया मंझार सतीश कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा फत्तेपुर सत्य नारायण सिंह ने मिलकर पौधरोपण किया। प्राइमरी स्कूल रतवलिया मंझार के बच्चों को कलमी आम के पौधे वितरित किए गए। वन संरक्षण समिति के सदस्य मोहम्मद जहीर मिर्जा ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अनिवार्य हैं। इनसे न सिर्फ हमें ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं।
विज्ञापन




बच्चों को पेड़ों की आवश्यकता और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह ने अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाए। यह न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में सहयोग होगा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी समाज को जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed