फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Please come with an appointment... your passport work will be completed on time.

Lucknow News: अपाॅइंटमेंट लेकर आइए... समय से होगा पासपोर्ट का काम

Thu, 30 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Please come with an appointment... your passport work will be completed on time.
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय।
लखनऊ। आवेदकों की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शिकायत समाधान की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। अब आवेदक को कार्यालय आने से पहले ऑनलाइन अपाॅइंटमेंट लेना होगा। विभाग सुनिश्चित करेगा कि आवेदक का काम उसी दिन हो जाए। यह व्यवस्था 17 अगस्त से प्रभावी की जा रही है।
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदन की कमियों, समय से जारी न होने और अन्य दिक्कतों को लेकर रोजाना तीन से चार सौ आवेदक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचते हैं। आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सुल्तानपुर, उरई आदि जिलों से 250 से 300 किमी तक की दूरी तय करके आने वाले आवेदकों को समस्या समाधान के लिए कई बार दौड़ना पड़ता है। आवेदकों की संख्या अधिक हो जाने से काम भी प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए अब ऑनलाइन अपाॅइंटमेंट की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय में जन शिकायत निवारण के लिए आने वाले आवेदकों को अपाॅइंटमेंट लेकर आना होगा। इससे उनकी समस्या का समाधान सुनियोजित और समय से हो सकेगा।
विज्ञापन

एक अगस्त को विशेष अभियान
पासपोर्ट कार्यालय की ओर से एक अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन करीब पांच हजार आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान सभी चार पासपोर्ट केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर चलेगा। इसके अलावा आवेदक ईमेल, एक्स व फोन के माध्यम से संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed