{"_id":"69e137150f3e533e29095848","slug":"pleaded-to-save-the-home-lucknow-news-c-13-lko1096-1694949-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आशियाना बचाने के लिए लगाई फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आशियाना बचाने के लिए लगाई फरियाद
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियाद सुनते एलडीए अफसर।
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर आ रही एलडीए की आईटी सिटी योजना से यहां करीब छह वर्ष से रहने वाले 75 परिवारों के होश उड़े हैं। ज्यादातर परिवार सैनिकों के हैं। बृहस्पतिवार को इन परिवारों की महिलाओं ने एलडीए की जनता अदालत में पहुंचकर फरियाद की। इस पर एलडीए की ओर से उन्हें आशियाना न छिनने का भरोसा दिया गया। जनता अदालत में आए कुल 15 मामलों में से तीन का मौके पर निस्तारण भी कर दिया गया।
ग्रीनवुड अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि कुछ आवंटी अनुरक्षण शुल्क नहीं दे रहे हैं। इस कारण सोसायटी के काम बाधित हो रहे हैं। सौरभ व अन्य आवंटियों ने ई, एफ और जी ब्लॉक के निवासियों की सुविधा के लिए पार्क में आने-जाने के लिए एक और गेट बनाने की अनुमति मांगी। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को आवंटियों के हित में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राजा बाजार निवासी नितिन और राजेश रस्तोगी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास योजना में दो फ्लैट आवंटित हुए थे। इनकी रजिस्ट्री मई 2025 में हो गई, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला है। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नेहरू एन्क्लेव की अंजू इस बार कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल बनाए जाने का मुद्दा लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सूचना जारी न होने से कम पहुंचे लोग
एलडीए हर महीने के तीसरे बृहस्पतिवार को जनता अदालत लगाता है। इसकी पहले से सूचना भी जारी करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इस कारण 15 लोग ही जनता अदालत में पहुंचे। अमूमन करीब 30 लोग जनता अदालत में आते हैं।