फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play in lucknow

मैडम माया के बाद अब मंच पर उतरेंगे सीएम अखिलेश

Fri, 01 Nov 2013 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
play in lucknow

नगर के रंगमंच पर एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री को मंच पर

विज्ञापन
उतारने की तैयारी की है।

मायावती के बाद अब सीएम अखिलेश यादव मंच पर उतरेंगे और सूबे में महिला हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों से चर्चा करते और निर्देश देते नजर आएंगे।

सच्ची घटनाओं को नाटकों के जरिये मंच पर लाने वाले युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने एक बार फिर अपने मंचन में सीएम को ढाला है। इससे पहले वे अपने विवादास्पद मंचन ‘माई सैंडिल’ में मायावती के किरदार को मंच पर उतार चुके हैं।


पढ़ें- छन्नूलाल की आवाज से होगा महोत्सव का आगाज

सत्यपथ रंगमंडल की ओर से 11 नवंबर को एक प्रेक्षागृह में होने वाले मंचन ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो...’ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का किरदार मंच पर दिखाई देगा।

मंचन का निर्देशन कर रहे मुकेश वर्मा ने बताया कि लगभग 80 मिनट से अधिक अवधि का यह नाटक आगरा में छेड़छाड़ पर घटी एक घटना पर आधारित है।

पढ़ें- नाटक चयन करने में ये किसने किया ‘ढोंग’

जहां ऑटो में छेड़छाड़ के बाद घर में शिकायत करने पर युवती के परिजन ही उसे मामला दबाने के लिए धमकाते हैं और जब लड़की पुलिस के पास जाती है तो उसे थाने से भी भगा दिया जाता है।

ऐसे में खुदकुशी करने जा रही युवती बाद में वीमेन पावर लाइन 1090 की मदद लेती है।

मंचन के दौरान ही 1090 की संक्षिप्त कार्यशैली भी दिखाए जाने की तैयारी है जबकि अधिकारियों को निर्देश देते, चर्चा करते और क्रांतिकारी कदम उठाते सीएम भी दिखेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ये किरदार रवि निभा रहे हैं। मंचन की रिहर्सल जारी है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed