फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plastic and pan masala will be ban in government offices from second October

2 अक्तूबर से सरकारी दफ्तरों में तंबाकू उत्पादों व पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध

Sun, 16 Sep 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
plastic and pan masala will be ban in government offices from second October
plastic ban

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर से सरकारी कार्यालयों में तंबाकू, गुटखा व पान-मसाला पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाएगी। पॉलिथीन, प्लास्टिक व थर्मोकोल की वस्तुओं का इस्तेमाल भी पूरी तरह बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू की 150वीं जयंती के भव्य आयोजन के लिए राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में तंबाकू, गुटखा व पान मसाला पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इस पर अमल की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में दो अक्तूबर से अतिथियों को पुष्प के साथ खादी की उपयोगी वस्तुएं, जैसे रुमाल, थैला, गमछा भेंट किया जाएगा। इससे स्वदेशी को प्रोत्साहन मिलेगा और स्वच्छता भी बढ़ेगी। प्रत्येक जिले में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। बापू की जयंती पर दो वर्षीय कार्यक्रमों के तहत उनके चार प्रमुख अभियानों स्वच्छता, छूआछूत व अस्पृश्यता उन्मूलन, खादी का प्रयोग और ग्रामीण स्वावलंबन तथा सत्य व अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed