फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plantation in mayawati garden

माया के स्मारकों पर आया अखिलेश का दिल

Wed, 18 Sep 2013 01:51 AM IST
ऋषि मिश्रा/लखनऊ
ऋषि मिश्रा/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
plantation in mayawati garden

एक वक्त था, जब मुख्यमंत्री अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान मायावती काल के स्मारकों का जम कर विरोध किया था, मगर समय बदला तो बात भी बहुत कुछ बदल चुकी है।

विज्ञापन


स्मारकों को हरा भरा करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर काम किया जा रहा है।

जिसमें करीब चार हजार पौधे तो अकेले कांशीराम ईको गार्डेन में ही लगाए गए हैं। इसके अलावा काफी महंगे पौधों का रोपण डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के नजदीक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंचम तल से स्मारकों में कई अन्य जगहों पर अच्छे पौधे रोपित करने का आदेश दिया गया है।

इस पौधरोपण की शुरुआत करीब छह महीने पहले ईको गार्डेन से की गई थी। तब मुख्यमंत्री ने खुद वहां पहला पौधरोपण किया था। इसके बाद में ऐसे ही चार हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमोहर, गुलाब, चंपा, रजनीगंधा आदि के पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे अब खासे बड़े भी हो गए हैं। इसी तरह से समतामूलक चौक के पास स्थित चौराहे के नजदीक क्रोशिया का महंगा पौधा लगाया गया है। इसके एक पौधे की कीमत लगभग तीन सौ रुपए है।


कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में जब मुख्यमंत्री समतामूलक चौराहे से गुजरे थे तो उन्होंने प्रमुख सचिव दीपक गर्ग को आदेशित किया था कि वे यहां कुछ अच्छे पौधे लगवा दें।

इसके बाद में यहां 40 पौधे लगाए गए। स्मारक संरक्षण समिति के मुख्य प्रबंधक अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने बताया कि, और अधिक पौधे स्मारकों में रोपे जाएंगे।

ताकि अधिक से अधिक हरियाली फैले। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद चाहते हैं, पत्थरों की जगह इन स्मारकों में हरियाली अधिक दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed