फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plantation campaign became a mass movement in UP

Lucknow: यूपी में जनांदोलन बना पौधारोपण अभियान, सीएम बोले- लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, हर नागरिक की भूमिका अहम

Sat, 17 Jun 2023 09:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Jun 2023 09:29 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2021 की अवधि में प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में 794 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 9% से बढ़ाकर 2026-27 तक 15% तक ले जाने का है।

विज्ञापन
Plantation campaign became a mass movement in UP
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की एक उच्चस्तरीय बैठक में वर्ष 2023-24 के वृहद पौधारोपण अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। विगत 06 वर्षों में 131 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है। इस कार्य में व्यापक जनसहयोग प्राप्त हुआ है। वर्ष 2017-18 में 5.72 करोड़, 2018-19 में 11.77 करोड़, 2019-20 में 22.60 करोड़, 2020-21 में 25.87 करोड़, 2021-22 में 30.53 करोड़ और 2022-23 में 35.49 करोड़ पौधे लगाए गए। यह सुखद है कि पौधे लगाने के साथ-साथ इनके संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2015 से 2021 की अवधि में प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में 794 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 9% से बढ़ाकर 2026-27 तक 15% तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप में अगले 05 वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी को प्रयास करना होगा। इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य लेकर हर विभाग, हर संस्थान हर नागरिक को प्रयास करना होगा। वन विभाग द्वारा विभागवार पौधारोपण का लक्ष्य दिया जाए, इसी के अनुरूप मंडलवार लक्ष्य भी तय किया जाना चाहिए। 15 अगस्त के दिन एक साथ 05 करोड़ पौधे लगाए जाने की तैयारी करें।

विज्ञापन

 

सीएम योगी नेकहा कि आगामी 01 से 07 जुलाई की अवधि में प्रदेशव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान संचालित किया जाए। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग न करने, स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करने, वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आम जन को जागरूक करने के लिए स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हों। निबंध लेखन, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों से आम जन को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ें। इस एक सप्ताह के जागरूकता अभियान के उपरांत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान के चारों ओर पौधारोपण किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की जाए। इसके अलावा इस वर्ष अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूनतम 01 हजार पौधे लगाए जाएं। शहरी वार्डों में भी पौधारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed