फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plans for development not easy to execute in Ayodhya.

यूपी: शिकायतों के जाम में फंसीं अयोध्या की सड़कें, 200 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की राह आसान नहीं

Tue, 09 Nov 2021 11:11 AM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Nov 2021 11:11 AM IST
सार

अयोध्या में विकास की परियोजनाओं में ठेकेदारों की गुटबाजी के कारण देरी हो रही है। ठेकेदार गुटबाजी कर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
Plans for development not easy to execute in Ayodhya.
रामनगरी का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनने की राह पर चल पड़ी है, लेकिन यहां की कई सड़कें ठेकेदारों की गुटबाजी के चलते शिकायतों के जाम में फंस गई हैं। इससे प्रभु श्रीराम की नगरी में सड़कों से जुड़ीं 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की राह आसान नजर नहीं आ रही।

विज्ञापन


गुटबाजी इतनी बढ़ गई है कि ठेकेदार पूल बनाकर प्रहरी एप पर एक-दूसरे की जमकर खामियां गिना रहे हैं। इससे टेंडर प्रक्रिया रद्द कर फिर से शुरू करनी पड़ रही है। इससे सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करने की योजना पर ब्रेक लग गया है। राज्य सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 करोड़ पार कर जाएगी। उसी के हिसाब से अयोध्या में विकास का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन


200 करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं की राह नहीं आसान
प्रहरी एप पर ठेकेदारों में घमासान, गुटबाजी के चलते कर रहे शिकायत, जांच में उलझे टेंडर
- अयोध्या में 32.8 करोड़ की लागत से मया बाजार बाईपास बनना है। अगस्त में पहली बार टेंडर मांगे गए। लेकिन, शिकायतों की भरमार के कारण नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने पड़े। दूसरी बार 5 अक्तूबर को टेंडर खोला जाना था। इसके लिए 9 ठेकेदारों ने टेंडर डाला और प्रहरी एप पर एक-दूसरे की 18 शिकायतें कर दीं। नतीजतन, टेंडर प्रक्रिया फिर जांच में उलझकर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये परियोजनाएं भी मुश्किल में फंसी

- अयोध्या-सुल्तानपुर रोड से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक 13.5 करोड़ की लागत से सड़क बननी है। दूसरी बार मांगे गए टेंडर खोलने की तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई। इस बार 15 ठेकेदारों ने निविदाएं डालीं और एक-दूसरे की 34 शिकायतें कीं। अब इन शिकायतों की भी जांच कराई जा रही है। जांच पूरा होने से पहले टेंडर फाइनल नहीं हो सकता।

- सुग्रीव किला होते हुए नया घाट रोड से राम जन्मभूमि तक सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 12 अक्तूबर को टेंडर खोला जाना था। 7 ठेकेदारों ने टेंडर डाले और प्रहरी एप पर 22 अलग-अलग शिकायतें कीं। इस परियोजना पर भी अभी तक काम नहीं शुरू हो सका है।

- पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह से 150 करोड़ रुपये लागत की अन्य दो बड़ी परियोजनाएं भी फंसी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed