फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan for BJP meet in mathura

भाजपाइयों का नया दुश्मन बना 'लविंग जेहाद'

Sat, 23 Aug 2014 01:15 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 23 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
plan for BJP meet in mathura

विधानसभा चुनाव 2017 में विजय की गुहार के साथ भाजपाइयों ने शुक्रवार रात वृंदावन में गोवर्धन परिक्रमा की। परिक्रमा में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अधिकतर पदाधिकारियों ने योगेश्वर कृष्ण से यूपी में सत्ता दिलाकर भाजपा के पूर्ण उद्धार की कामना की।

विज्ञापन


इससे पहले कृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की पूर्व संध्या पर जुटे भाजपाइयों ने शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय मंथन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


तय हुआ कि बैठक में मुख्य फोकस उन मुद्दों पर किया जाए जो विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के कमल को खाद व पानी का इंतजाम कर सकें।

बैठक में पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैले लविंग जेहाद से भी निपटने के लिए योजना बनाएगी।

उपचुनाव में झोंकेगी पूरी ताकत

plan for BJP meet in mathura

लोगों से जुड़ने और गांव-गरीब तक पहुंचने के लिए कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को कृषि प्रस्ताव और रविवार को राजनीतिक प्रस्ताव रखने का फैसला किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई पदाधिकरियों की बैठक में अधिकतर लोगों का जोर इस बात पर था कि लोकसभा चुनाव में भारी जीत के बावजूद विधानसभा चुनाव 2017 में सफलता पाने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

इसके लिए सपा सरकार से दो-दो हाथ करने के मामले में और धार देनी चाहिए। साथ ही संघर्ष को गांव तक पहुंचाने की चिंता करनी चाहिए। वहीं, तात्कालिक तौर पर उपचुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी। उसे माहौल अपने अनुकूल लग रहा है।

नए लोगों को जोड़ने की चिंता

plan for BJP meet in mathura
नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में पार्टी से जुड़े नए लोगों को स्थायी रूप से जोड़ने के लिए कुछ ऐसा करना होगा कि वे पार्टी के साथ दिल से जुड़ें।

बैठक में खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घट रही घटनाओं पर खासी चिंता जताई गई। कहा गया कि सपा सरकार की नीतियों से एक वर्ग विशेष के लोग बहुसंख्यक समाज की लड़कियों को तरह-तरह से अपने जाल में  फंसाकर कुचक्र रच रहे हैं।

विरोध करने पर सरकार व प्रशासन के संरक्षण में पीड़ित परिवार का उत्पीड़न होता है। ‘लविंग जेहाद’ के नाम पर चल रहे इस षड्यंत्र को समाप्त करना जरूरी है।

भले ही केंद्र सरकार में होने के नाते भाजपा कानूनी रूप से प्रदेश की घटनाओं के लिए जिम्मेदार न हो, पर आम आदमी को केंद्र सरकार और भाजपा से ही कुछ करने की उम्‍मीद है।
विज्ञापन

प्रत्येक तीन महीने में होगी बैठक

plan for BJP meet in mathura

शायद यह कर्मयोगी कृष्ण की भूमि का ही प्रताप रहा कि यहां जुटे भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी संविधान की याद भी सताई। यह बात भी उठी कि वैचारिक अधिष्ठान से समझौता और नियमों व परंपराओं की अनदेखी से भाजपा की विशिष्टता व विविधता समाप्त हो रही है।

इसीलिए संकल्प लिया गया कि आगे से भाग्य के साथ-साथ कर्म पर ध्यान दिया जाएगा। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दल के संविधान के अनुसार प्रत्येक तीन महीने पर होगी। इसके तहत भाजपाई तीन महीने बाद विंध्यधाम में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करके आगे की यात्रा पर बढ़ेंगे।

भाजपा के लिहाज से इसे उपलब्धि ही कहा जाएगा कि 15 महीने बाद बैठक की याद करने वाले भाजपाइयों ने आगे से पार्टी संविधान का पालन करने का संकल्प लिया।

अमित शाह करेंगे उद्घाटन

plan for BJP meet in mathura

शनिवार को बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद कृषि प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह, अशोक कटारिया, करन सिंह पटेल और विजयपाल सिंह तोमर की ओर से तैयार इस प्रस्ताव में किसानों के प्रति सपा सरकार की अनदेखी पर खास जोर दिया गया है।

इसके तहत गन्ना का बकाया भुगतान न मिलने, बाढ़ में फसलों की बर्बादी, सूखे से फसलों के नुकसान जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। वहीं रविवार को राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसे शिवप्रताप शुक्ल और अनूप गुप्ता आदि तैयार कर रहे हैं। इसमें प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा में एकपक्षीय कार्रवाई, तुष्टीकरण, बदहाल कानून-व्यवस्था, बदले की भावना से कार्रवाई जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

उपचुनाव वाले जिलों में टलेगा सदस्यता अभियान
प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इन सीटों वाले जिलों में विशेष सदस्यता अभियान फिलहाल टाल दिया जाएगा। इस पर कार्यसमिति की बैठक में मुहर लगेगी। अभियान 25 अगस्त से शुरू होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed