फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan behind selecting candidates for MLC election.

विधान परिषद के प्रत्याशियों के चयन में भाजपा ने दिखाया 'कुर्बानी के बदले रिटर्न गिफ्ट' फॉर्मूला

Mon, 16 Apr 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
 plan behind selecting candidates for MLC election.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

भाजपा ने विधान परिषद उम्मीदवारों से कई तरह के समीकरण साधने के साथ सियासी संदेश भी देने की कोशिश की है। जिस तरह उधारी चुकाने और वफादारी निभाने पर फोकस किया गया है, उसमें आगे के गहरे सियासी संकेत छिपे दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के पुराने लोगों को उम्मीदवार बनाकर समर्पण को सम्मान का संदेश देकर कार्यकर्ताओं को यह बताने की कोशिश की गई है कि सब्र का फल मीठा होता है।

विज्ञापन


बाहर से आने वालों को टिकट देकर भले ही भाजपा ने उधारी चुकाने का संदेश दिया हो लेकिन कार्यकर्ताओं को यह बात बहुत हजम होती नहीं दिख रही है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में पराजय के बावजूद निषाद समुदाय से एक भी चेहरे को प्रतिनिधित्व न देना भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और दो मंत्रियों के लिए विधान परिषद की सीटें खाली करने वाले यशवंत सिंह, सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब और जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने उधारी चुकाने के साथ वादा निभाने का संदेश भी देने की कोशिश की है। राजनीतिशास्त्रियों की मानें तो इस फैसले के गहरे निहितार्थ हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे भविष्य के राजनीतिक ऑपरेशन की तैयारी का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के रणनीतिकारों ने यह जताने की कोशिश की है कि जो उनके लिए कुर्बानी का गिफ्ट देगा, वे उसे रिटर्न गिफ्ट भी देंगे। ताज्जुब नहीं कि आने वाले दिनों में खासतौर से लोकसभा चुनाव के समय भाजपा विरोधी दलों में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिले। भाजपा को जरूरत न होने पर भी इसका असर विधान परिषद में भी दिखाई पड़ सकता है। बावजूद इसके बाहरियों की भरमार से अगर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने लिए दरवाजे बंद होने का संदेश दिखा तो भाजपा के लिए समस्या हो सकती है।

इस तरह साधा संतुलन पर असंतुलन भी दिखा

 plan behind selecting candidates for MLC election.

प्रत्याशियों में यशवंत, जयवीर और महेंद्र सिंह के रूप में तीन ठाकुर, विजय बहादुर पाठक के रूप में एक ब्राह्मण, सरोजनी अग्रवाल के रूप में एक वैश्य, अशोक धवन के रूप में एक खत्री, अशोक कटारिया के रूप में एक पिछड़े और विद्यासागर के रूप में एक दलित तथा मोहसिन रजा और बुक्कल नवाब के रूप में दो मुस्लिम हैं।

अपना दल कोटे से आशीष के रूप में एक और पिछड़े को जगह दी गई है। माना जा रहा था कि गोरखपुर व फूलपुर में बड़ी संख्या में निषाद मतदाताओं के भाजपा से कट जाने को देखते हुए पार्टी इस बिरादरी के किसी न किसी शख्स को परिषद भेजेगी। पर, ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ संस्थाओं में इनका मनोनयन करके संतुलन बनाया जाएगा। इसी तरह अन्य अति पिछड़ी जातियों को नुमाइंदगी देने की संभावनाएं भी पूरी नहीं हुईं। दलितों पर फोकस कर रही भाजपा का सिर्फ एक दलित चेहरे को विधान परिषद भेजना भी कुछ असंतुलन दिखा रहा है। ऐसा लगता है कि पार्टी निकट भविष्य में किसी अन्य तरीके से इसकी भरपाई करने की सोच रही है।

कार्यकर्ताओं को संदेश, इंतजार करोगे तो कुछ न कुछ अवश्य मिलेगा

 plan behind selecting candidates for MLC election.

दूसरे दलों से आए चार लोगों को छोड़ दें तो दस उम्मीदवारों में छह भाजपा के ही हैं। इनमें भी मोहसिन रजा को छोड़कर पांच तो मूल काडर के हैं। महेंद्र सिंह को पार्टी दोबारा भेज रही है। बाकी चार पार्टी में लंबे समय से काम करते रहे हैं। पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओं में पैदा हो रहे अंसतोष की आग पर पानी डालने की कोशिश की है।

हालांकि पार्टी में बहुत ऐसे लोग हैं जिनका योगदान संभवत: टिकट पाने वालों से अधिक रहा है। पर, संकेतों को समझा जाए तो पार्टी ने यही बताने की कोशिश की है कि इंतजार करेंगे तो कुछ न कुछ उनके भी हिस्से में आएगा।

कैराना फैक्टर
बिजनौर के अशोक कटारिया के टिकट के पीछे कैराना फैक्टर नजर आ रहा है। हुकुम सिंह के निधन के कारण कैराना संसदीय सीट का और बिजनौर में विधानसभा की नूरपुर सीट पर चुनाव होना है। कटारिया गुर्जर हैं। कैराना सहित पश्चिम में गूजर की अच्छी खासी आबादी है। प्रदेश सरकार में कोई मंत्री गुर्जर नहीं है। माना जा रहा है कि कटारिया के जरिये भाजपा ने इस कमी को पूरी कर इस वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed