फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan against Amar Singh in SP.

सपा में अमर सिंह को रोकने के लिए एक हुए 'दुश्मन'

Sat, 23 Apr 2016 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Apr 2016 05:53 AM IST
विज्ञापन
Plan against Amar Singh in SP.
अमर ‌सिंह - फोटो : amar ujala

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव से लंबी गुफ्तगू करके नई अटकलों को जन्म दे दिया। इस मुलाकात को सपा में अमर सिंह के खिलाफ लामबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सपा में आजम और रामगोपाल, दोनों ही महासचिव हैं लेकिन उनके रिश्ते गर्मजोशी वाले नहीं माने जाते हैं। दोनों नेता सार्वजनिक मंचों पर तो मिलते रहे हैं लेकिन उनमें निजी मुलाकातें नहीं होती। दोनों ही अमर सिंह विरोधी लॉबी में गिने जाते हैं।
विज्ञापन


सपा में रामगोपाल और आजम के अलावा कोई भी नेता अमर सिंह के खिलाफ बयानबाजी नहीं करता। 2009 में अमर सिंह के सपा से बाहर होने के पीछे भी इन्हीं दोनों नेताओं की अहम भूमिका थी। अमर सिंह इन दिनों फिर सपा नेतृत्व के नजदीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के बेटे की शादी का दिल्ली में अमर ने दिया रिसेप्‍शन

Plan against Amar Singh in SP.
अमर सिंह व शिवपाल सिंह यादव

उनकी सपा मुखिया मुलायम सिंह, प्रदेश प्रभारी शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लगातार मुलाकातें हो रही हैं।
निजी संबंधों का आलम यह है कि शिवपाल के बेटे की शादी के बाद अमर सिंह ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया।

अमर सिंह की सपा से नजदीकियों की अटकलों के बीच रामगोपाल की तबियत का हाल जानने के बहाने आजम खां ने उनसे लंबी मुलाकात की।

लंबे समय बाद ऐसा मौका आया है जब आजम दिल्ली में रामगोपाल से मिलने उनके लोधी इस्टेट स्थित आवास पर गए। आजम शनिवार सुबह विदेश रवाना होंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम भी थे। इस मुलाकात को सपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़ा जा रहा है।

मुलायम के 'दिल' में भी अमर का रहना बर्दाश्त नहीं

Plan against Amar Singh in SP.

माना जा रहा है कि सपा में अमर सिंह की एंट्री रोकने के लिए आजम खां, रामगोपाल का सहयोग लेने या देने को तैयार हैं।

पार्टी के एक अन्य महासचिव व राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा भी अमर सिंह विरोधी मुहिम में उनके साथ बताए जाते हैं। ये नेता नहीं चाहते कि विधानसभा चुनाव से पहले अमर सिंह की सपा में वापसी हो या मुलायम के ‘दिल’ में रहकर वे अहम भूमिका निभाएं।

इस मुद्दे पर शिवपाल को सपा मुखिया की राय का समर्थक बताया जाता है लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश बेहद संतुलित रुख अपनाए हुए हैं। वह अमर सिंह से मिलते हैं लेकिन इधर मुख्यमंत्री से भी आजम की मुलाकातें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed